अयोध्या, दिसम्बर 12 -- अयोध्या, संवाददाता। सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में धरना दिया। प्रदर्शन उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी शामिल हुए। कर्मचारियों ने नव-नियुक्त ठेकेदार पर उत्पीड़न, मनमानी और कार्यस्थलों पर अनियमितता का आरोप लगाया। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन पर अनुचित दबाव, वेतन संबंधी दिक्कतें और कार्य-प्रणाली में गड़बड़ियों के कारण वे मजबूर होकर आंदोलन कर रहे हैं। यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने के दौरान नगर सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी की तथा ठेकेदार व नगर निगम प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। परिसर में आयोजित आम सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष विनय बाघमार, प्रदेश महामंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.