सोनभद्र, अप्रैल 27 -- दुद्धी। क्षेत्र के सभी व्यापारी सोनभद्र बीज व्यापारी सेवा समिति के निर्देश पर अपना मांग, एक से अधिक जनपदों में कारोबार करने पर प्रदेश में निदेशालय स्तर से और असंवैधानिक तरीके से लाइसेंस लेने की बाध्यता समाप्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। असंवैधानिक लाइसेंस रद्द व निरस्त न कर नियमानुसार कार्रवाई हो, खाद की डिलीवरी विक्रेताओं के दुकान तक पहुंचता हो, सील बंद बोरी कंटेनर से नमूना लेने के उपरांत अमानक होने पर विक्रेता की जिम्मेदारी न होकर नियमानुसार पैकिंगकर्ता की जिम्मेदारी हो। आईपीएमएस पोर्टल के उपकरण खरीद के लिए अनुदान मिले व निचली स्तर पर लागू न किया जाए। यह भी पढ़ें- बीज, खाद, कीटनाशक व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन प्रस्तावित सीड बिल 2025 का सरलीकरण हो तथा लाइसेंस निलंबन होने पर 21 दिन में स्वतः बहाल हो। ...