बागपत, सितम्बर 9 -- बागपत। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक के नेतृत्व में विभिन्न मांगो को लेकर मंगलवार को पदयात्रा निकालते हुए बागपत तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। संगठन की मुख्य मांगो में किसानों का कर्जा माफ किए जाने, गन्ने का भाव 550 रुपए प्रति कुंतल किए जाने, हिसावदा बाईपास मार्ग की मरम्मत किए जाने, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान किए जाने, स्मार्ट मीटर योजना बंद किए जाने सहित 46 मांगो का ज्ञापन एडीएम के नाम से एसडीएम बागपत की सौंपकर धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा, जिला जाट महासभा के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, युवा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला प्रवक्ता परवेज अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक त्यागी, प्रदेश सचिव बृजपाल ठाकुर, जिला महासचिव मनोज आर्य, तहसील अध्यक्ष परविंदर ठाकुर, जिला महासचिव ग...