शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- पिछला बकाया भुगतान को आशा कार्यकत्रियों ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को सुबह दस बजे जिले की आशा वर्कर्स ने सीएमओ ऑफिस पहुंचकर पिछले कई वर्षों के बकाए भुगतान को लेकर नाराजगी जताते हुए भुगतान कराए जाने की मांग की। नाराज आशाओं ने नारेबाजी करते हुए सीएमओ कार्यालय में एक बाबू पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बकाए भुगतान करने में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है। आशा कार्यकत्रियों की जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर ने कहा कि डीसीपीएम की मनमानी के चलते भुगतान रोका गया है। वहीं उन्होंने कहा कि आशा सादे कागज पर शिकायती पत्र एमओआईसी को दे रही हैं, उसके बाद भी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। फाइलेरिया व कुष्ट रोग का मेंबर भुगतान लिस्ट दी जाने की बात कही है। ज्ञापन देने के बाद स...