मुंगेर, फरवरी 11 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को बासुदेवपुर दुर्गा स्थान के प्रांगण में विद्यालय रसोइया की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की जिला संयोजिका वीणा कुमारी ने किया। बैठक में रसोइयों की मांगो, सरकारी सेवक घोषित करने, कम से कम 21000 रुपए मासिक मानदेय भुगतान करने, 12 माह का पूर्ण वेतन व भत्ता भुगतान करने,मध्याह्न भोजन योजना को एनजीओ से मुक्त करने आदि पर सरकार के उदासीन रवैया पर घोर चिंता व्यक्त किया गया। गुरुवार 12 फरबरी 2026 को आम हड़ताल मुंगेर रेलवे स्टेशन से 11 बजे दिन से प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय बैठक में लिया गया। बैठक में मीना देवी,द्रौपदी देवी, मंजू देवी, राज कुमारी,रंभा कुमारी, सीमा देवी,सपना देवी,गौरी देवी, रीता देवी,रुक्मिणी देवी,रंजू देवी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.