शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- खिरनीबाग मैदान में सोमवार को आयोजित किसान पंचायत में किसानों ने कई मांगें उठाईं। वक्ताओं ने अमेरिका से आयातित मक्का, गेहूं, धान सहित अन्य अनाज पर रोक लगाने और एमएसपी संबंधी कानून पारित करने की मांग की। छुट्टा पशुओं को गोशाला व नंदीशाला भेजने और किसान आयोग गठन की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक कुमार कुशवाहा, राजेश्वरी देवी सहित कई किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...