विभिन्न मांगों को लेकर सीपीआई ने चौथम प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन
खगडि़या, अगस्त 26 -- चौथम। एक प्रतिनिधि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की। धरना-प्रदर्शन से पहले सीपीआई कार्यकर्ताओं ने जवाहर नगर, करुआ मोड़, मालपा सहित विभिन्न इलाकों से पैदल मार्च निकाला। हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा किसानों और गरीबों से जुड़ी समस्याओं को लेकर अपना आक्रोश जताया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.