सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- विभिन्न मांगों को लेकर लोको रनिंग स्टाफ की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। एआईएलआरएसए के आह्वान पर देशभर में चल रहे इस आंदोलन में लोको पायलट लगातार उपवास रखकर अपनी ड्यूटी के साथ विरोध दर्ज करा रहे हैं। बुधवार को भी हड़ताल का प्रभाव बना रहा। लोको पायलट अपनी प्रमुख मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर रहे। दरअसल देशभर के एक लाख से अधिक लोको पायलट 48 घंटे की भूख हड़ताल पर हैं, जिनमें सहारनपुर के करीब 510 लोको पायलट भी शामिल हैं। यह सभी बिना भोजन के ही ट्रेनों का संचालन करते हुए अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। रेलवे रनिंग स्टाफ का कहना है कि उनकी मांगें सुरक्षा एवं संचालन से जुड़ी हैं, जिन्हें नज़रअंदाज़ करना उचित नहीं है। मनीष जायसवाल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.