सहारनपुर, सितम्बर 30 -- सहारनपुर। परिवहन निगम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर श्रमिक समाज कल्याण संघ ने क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर धरना दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष चन्द किरण ने कहा कि संविदा चालकों-परिचालकों का रिकॉर्ड सही होने पर उन्हें नियमित करने, ग्रेच्युटी देने, डग्गामार वाहनों पर रोक, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग की गई है। निजीकरण रोकने और आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन संबंधी समस्याएं दूर करने की भी मांग रखी गई। उन्होंने समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदेश संयुक्त मंत्री रामेन्द्र, अमित कुमार, अयोध्या प्रसाद, संजीव कुमार, शिवेन्द्र कुमार, प्रवेन्द्र कुमार, भीकम सिंह, शिवकुमार, रामजनम भारती, नैनकिशोर, तेजपाल सिंह और बृजभान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें-...