गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर अगले 25 फरवरी को गढ़वा जिला सहित पूरे झारखंड राज्य में श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए भामस के जिला मंत्री विश्वनाथ यादव एवं झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम श्रमिक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र एवं राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भामस का 21वां अखिल भारतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन 6, 7 और 8 फरवरी 2026 को पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ की पावन भूमि पर संपन्न हुआ था। अधिवेशन में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने श्रमिकों की समस्याओं पर व्यापक चर्चा की तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए। इन्हीं प्रस्तावों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.