बरेली, जुलाई 15 -- नवाबगंज, संवाददाता। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकै त ने यूनियन के तहसील अध्यक्ष फतेह बहादुर गंगवार के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कार्रवाई की मांग की। जिसपर तहसीलदार ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में भाकियू ने कहा है। कि प्रयागराज में शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन कर रहे अनुज सिंह पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे वापस कराए जाएं। साथ ही किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध कराने, नकली खाद, बीज और दवाओं की बिक्री पर रोक लगायी जाए। छुट्टा गौवंश को पकड़ कर गौशाला भेजा जाए। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदे के मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। ओसवाल चीनी मिल से किसानों का बकाया भुगतान श...