चंदौली, मार्च 13 -- सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सकलडीहा तहसील पर विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया। आरोप लगाया कि वनवासियों को उजाड़ कर उत्सव लान बनाया जा रहा है। जिससे सैकड़ों परिवार बेघर हो जाएंगे। चेताया कि वनवासियों को बिना स्थापित किए उजाड़ा गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर के तहसील मुख्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर श्रवण कुशवाहा, रामप्यारे सैनी, जोगिंदर, पुलिंदर, गुलाब, मोहन, राम जन्म, गुलाब, चित्रा, मंदोदरी आदि लोग शामिल ररहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...