चंदौली, मार्च 17 -- चंदौली, संवाददाता । यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी के नेतृत्व में भाकपा माले सहित विभिन्न संगठनों ने जिला मुख्यालय पर समता अधिकार मार्च निकाला। वहीं बिछिया धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय तक राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।इस दौरान इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालयों में बढ़ते लैंगिक और जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन को प्रभावी रूप से लागू करना बेहद जरूरी है। वहीं अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन की प्रदेश सचिव कुसुम वर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस रेगुलेशन पर लगाई गई अस्थायी रोक ठीक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.