सोनभद्र, जुलाई 20 -- बभनी, हिंदुस्तान संवाद। शिक्षा के बाजारीकरण, परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक तथा शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन एवं अनशन को समर्थन देते हुए बभनी की स्थानीय शिक्षा व्यवस्था के गंभीर सवालों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बभनी पर सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान भाकपा कार्यकर्ताओं ने तीन साल से ध्वस्त विद्यालय भवन व आंगनबाड़ी केंद्र के पुर्ननिर्माण की मांग की। भाकपा नेताओं ने कहा कि शिक्षा के बाजारीकरण और पेपर लीक ने देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। यह भी पढ़ें- संसद मार्च कर रहे युवाओं के समर्थन में एआईएसएफ व वामपंथी संगठनों ने किया प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ चल...