मुजफ्फरपुर, मई 8 -- औराई, एसं। अंचल परिसर में शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा और बागमती पुनर्वास संघर्ष मोर्चा ने धरना दिया। अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता और भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि लखनदेई के टूटे तटबंध का जीर्णोद्धार व बारा खुर्द समेत कई गांवों के विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वासित करने एवं बागमती बांध के भीतर जोंकी, चैनपुर चौर से जलजमाव से मुक्ति नहीं मिली तो आंदोलन तेज होगा। रितेश कुमार, अरविंद महाजन और अंजनी कुमार ने कहा कि अभी लखनदेई के टूटे बांध के लिए मिट्टी और रास्ता उपलब्ध है। देर होने पर बारिश में परेशानी बढ़ जाएगी। इससे संबंधित मांगपत्र अंचल कार्यालय और बीडीओ को सौंपा है। प्रवेश यादव, बिनोद यादव, गुलटेन मांझी, सचिन पासवान, किशन पासवान, महामाया राय, संतोष कुमार, अवधे...