सोनभद्र, अगस्त 31 -- वैनी,हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड नगवां में पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी को नामित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष लालविहारी ने की। ज्ञापन के माध्यम से पंचायत सहायकों ने मांग की कि प्रदेश के पांच सदस्यीय पंचायत सहायक प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई जाए। पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह अथवा कम से कम कुशल श्रमिक की निर्धारित मजदूरी की दर के अनुसार किया जाए। पंचायत सहायकों ने अनुबंध एवं संविदा व्यवस्था समाप्त कर सेवा को स्थायी करने तथा राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश की सुविधा देने और उनकी स...