देवरिया, जून 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायक,सहायिकाओं ने सुविधाओं, लंबित मानदेय भुगतान, कार्यों में सहभागिता, प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन एडीएम प्रशासन को दिया।पंचायत सहायकों ने ज्ञापन में पंचायत भवनों में पेयजल की व्यवस्था कराने, शौचालय का निर्माण कराने, जिन पंचायत सहायकों का मानदेय लंबित है, उसका भुगतान शीघ्र कराने,पंचायत सहायक को आधिकारिक परिचय पत्र,कार्य करने को कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट, बिजली बैकअप, फर्नीचर एवं आवश्यक कार्यालय सामग्री उपलब्ध कराने, ग्राम पंचायतों में पंचायत संबंधी ऑनलाइन भुगतान पंचायत सहायक की सहभागिता से कराने, पंचायत सहायक को भुगतान प्रक्रिया, ई-गवर्नेस पोर्टल, ऑनलाइन क...