गोड्डा, मार्च 26 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। ग्रामप्रधान -मांझी संगठन जिला इकाई की बैठक बुधवार को गांधी मैदान स्थित सांस्कृतिक मंच पर जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से अनेक प्रस्तावों पर सामूहिक से निर्णय लिया गया।इसमें संगठन की मजबूती को लेकर नियमित बैठक करने सहित ग्राम प्रधानों के हक के लिए आवाज बुलंद करने पर सहमति बनी। इसके अलावा लगान की आन लाइन वसूली को बंद कराने को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपना है। जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार महतो ने कहा कि झारखंड सरकार के राजस्व,निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, रांची के 18 जून 2019 को संतालपरना प्रमंडल के सभी जिले को निर्देशित किया गया है कि ग्राम प्रधानों की पारंपरिक भूमिका को ध्यान में रखते हुए अंचलों में लगान एवं सेस की वसूली ग्राम प्रधानों द्वारा की जाएगी।बावजूद अबत...