चंदौली, दिसम्बर 16 -- नियामताबाद। विकास खंड में ग्राम पंचायत सचिवों ने अपनी विभिन्न मांगों को पूरा न किए जाने के विरोध में सोमवार को सामूहिक रूप से बड़ा कदम उठाया। उन्होंने कार्यालय में अपने डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट और डोंगल जमा कर दिए। सभी प्रतिकात्मक रुप से डोंगल सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मनोज सिंह के समक्ष सौंपे गए। सचिवों ने कहा कि यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर चल रहे सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन का हिस्सा है। सचिवों का मुख्य विरोध ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू करने तथा उनके मूल विभागीय कार्यों के अलावा अन्य विभागों के अतिरिक्त कार्य थोपे जाने को लेकर है। उन्होंने कहा कि सोमवार तक उनकी कोई मांग पूरी नहीं हुई, इसलिए सामूहिक रूप से डोंगल जमा करने का निर्णय लिया गया। सचिवो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.