बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- विभिन्न मांगों को लेकर खेत मजदूर सभा के लोगों ने दिया धरना फोटो शेखोपुरसराय धरना : शेखोपुरसराय प्रखंड कार्यालय के समक्ष गुरुवार को धरना देते खेत मजदूर सभा के लोग। शेखोपुरसराय, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से भूमिहीन गरीबों को पांच डिसमिल जमीन देने तथा बसे हुए गरीब परिवारों को बासगीत पर्चा देने की मांग की। साथ ही सभी पंचायतों में भूमिहीनों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाने, आवास योजना की राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने तथा सभी जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड देने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य का प्रबंध करे सरकार इसके अलावा मनरेगा के तहत पर्याप्त काम और उचि...