विभिन्न मांगों को लेकर किसान यूनियन सेवक ने दिया ज्ञापन
शामली, मई 4 -- थानाभवन। भारतीय किसान यूनियन सेवक (अ) के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी शामली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों से जुड़ी 10 प्रमुख मांगें रखी गईं और जल्द समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों के घरों पर जबरन स्मार्ट बिजली मीटर न लगाए जाएं। इसके अलावा किसानों को मुफ्त ट्रांसफार्मर और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई। संगठन ने सीसीटीवी कैमरों की फीस पर सब्सिडी देने की भी बात कही। किसान यूनियन ने थानाभवन बस स्टैंड पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था कराने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- भाकियू अंबावता की पंचायत में किसानों की समस्याएं उठीं वहीं दिल्ली-देहरादून हाईवे से जुड़े गांवों के बीच सर्विस रोड निर्माण कराने की भी मांग की गई।ज्ञापन में यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.