मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- कांटी। पार्टी कार्यालय में गुरुवार को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) लोकल कमेटी की बैठक हुई। इसमें मजदूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, ओपीएस लागू करने, आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा खत्म करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 12 फरवरी को हड़ताल का निर्णय लिया गया। इससे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला सचिव कॉ. अर्जुन कुमार, नरेश राम, रामविलास राम, शिवबालक कुमार, राजेश पासवान, इंदु देवी, जयमंगल पंडित आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...