शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- जिले में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर डीएम के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष रफी उल हसन ने आरोप लगाया कि निजी विद्यालयों में महंगी पुस्तकों को लेकर मोनोपोली बनाई जा रही है, जिससे अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने एनसीईआरटी की सस्ती किताबें लागू कराने और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग की। जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष कुमार मिश्रा ने स्कूल, कॉलेज व धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकानों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें हटाने की मांग की। साथ ही फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.