मधुबनी, अप्रैल 4 -- मधुबनी, निज संवाददाता । आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिकाओं ने समाहरणालय के समक्ष शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। संविदा कर्मियों ने विभाग द्वारा अतिरिक्त कार्य लिये जाने का आरोप लगाया। धरनार्थियों ने कहा कि निर्धारित समय सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक केंद्र संचालन के बावजूद उन्हें शाम 5 बजे तक काम करने को बाध्य किया जाता है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ रहा है। हर माह 100 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा और कम अंक आने पर नौकरी समाप्ति का डर भी बना रहता है। कर्मियों ने मातृत्व, आकस्मिक और अर्जित अवकाश लंबित रखने का आरोप लगाया। वहीं, रविवार और छुट्टियों में ड्यूटी के बावजूद न अतिरिक्त मानदेय मिलता है, न क्षतिपूर्ति अवकाश। ईपीएफ कटौती के बावजूद अंशदान जमा नहीं हो रहा है। मौके पर प्रियंका कुमारी, सोनी कुमारी, कुंमारी रेखा, अन्नु कुमारी, ...