सोनभद्र, अप्रैल 27 -- सोनभद्र,संवाददाता। विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को अपना दल एस के जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। टोल प्लाजा की दुर्व्यवस्था, मनमानी वूसली और अवैध खनन जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप शीघ्र निस्तारण कराये जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग करीब 112.92 किमी पर चार टोल प्लाजा स्थापित कर आम जनता का शोषण किया जा रहा है। जबकि नियमानुसार 60 किमी पर एक टोल प्लाजा होना चाहिए। लोढ़ी टोल प्लाजा पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। 16 लेन होने के बावजूद कई लेन बंद रहने से कभी-कभी जाम में एम्बुलेंस तक फंस जाती हैं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- ओवर लोडिंग की समस्याओं से डीएम को कराया अवगत साथ ह...