मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुशहरी, हिसं। वाम संगठनों के आह्वान पर मुशहरी प्रखंड मुख्यालय पर आमजनों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता एक्टू नेता नीलकमल, बिहार राज्य प्रांतीय खेत मजदूर यूनियन के गौरव ठाकुर, बिहार प्रदेश खेत मजदूर सभा के दिनेश भगत ने किया। सभा को संबंधित करते हुए अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के राज्य सचिव शत्रुध्न सहनी ने कहा कि भीषण शीतलहर के बीच दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा के घर उजाड़े जा रहे हैं। लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। अतिक्रमण हटाने के नाम पर दलित गरीबों की बस्तियां मिटाने का खेल सरकार कर रही है। यह अमानवीय ही नहीं गैर कानूनी भी है। सभा को संबोधित करते हुए श्री सहनी ने कहा कि बुलडोजर राज नहीं, पर्चा दो, जीवन जीविका का सुरक्षा दो, गरीबों क...