चंदौली, फरवरी 28 -- चंदौली। यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन को लागू करने और जेएनयू के छात्रों पर किया गया मोकदमा वापस लिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को आरवाईए भीम आर्मी एवं अखिल भारतीय किसान महासभा ने संयुक्त रूप से प्रतिवाद मार्च निकाला। साथ ही धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद समेत अन्य वक्ताओं ने मांग किया कि यूजीसी रेगुलेशन पर रोक को निरस्त किया जाए। रोहित एक्ट लागू किया जाए। इस मौके पर भीम आर्मी के जिला महासचिव मनोज गांधी, किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा, विकास कुमार, अजय भारती, गौरव, संजीव यादव, अंबिका सुमन, विजय, अच्छेलाल, शाहिद सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...