सीवान, मई 28 -- हुसैनगंज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में आज ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा की जाएगी। पर्व को लेकर सभी मस्जिदों और ईदगाहों में साफ-सफाई, रंग-रोगन व अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुस्लिम समुदाय में इस पर्व को त्याग, समर्पण और इंसानियत की मिसाल के रूप में मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में आज अदा होगी ईद-उल-अज़हा की नमाजनमाज का समय जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के माहपुर स्थित मदीना मस्जिद में सबसे पहले सुबह 5:20 बजे ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद हुसैनगंज चट्टी स्थित फातिमा मस्जिद में सुबह 5:30 बजे नमाज होगी। वहीं सलोनपुर की बिलाल मस्जिद में सुबह 6 बजे नमाजी जुटेंगे। फाजिलपुर ईदगाह में सुबह 6:30 बजे तथा हुसैनगंज ईदगाह में 6:45 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके...