देवघर, अक्टूबर 4 -- देवघर,प्रतिनिधि। विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट के संयुक्त बैनर तले होटल न्यू ग्रैंड के सिद्धिविनायक बैंक्वेट हॉल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान साप्ताहिक महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर किए प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर वेक्सो इंडिया के संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव,पालन झा, शोभना सिंह व काजल कांति सिकदार ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के जीवनी पर प्रकाश डाला। वहीं देवघर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रवि कुमार केशरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चल...