कन्नौज, दिसम्बर 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के फर्रुखाबाद रोड स्थित सुभाष अकादमी में चल रही त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में रोचक मुकाबले देखने को मिले। बच्चों ने उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किया और हाउसों के बीच कड़ी टक्कर रही। लेमन स्पून रेस में पीजी से प्रथम वर्ग के लड़कों में भाभा हाउस के अभय प्रथम एवं सीवी रमन हाउस के वैदिक द्वितीय रहे। लड़कियों में जेसी बोस हाउस की साक्षी प्रथम तथा कलाम हाउस की आकृति द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी आयु वर्ग में बनाना रेस के लड़कों में भाभा हाउस के अनुभव प्रथम एवं जेसी बोस हाउस के सार्थक द्वितीय रहे। लड़कियों में कलाम हाउस की आकृति प्रथम तथा जेसी बोस हाउस की साक्षी द्वितीय रहीं। दूसरे से पांचवीं कक्षा के लेमन स्पून रेस में लड़कों में कलाम हाउस के अनुराग प्रथम तथा कृष्णा...