धनबाद, सितम्बर 10 -- जोड़ापोखर। डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में प्राचार्या महुआ सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों ने डीएवी जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 76 पदक जिसमें 4 स्वर्ण, 38 रजत, 34 कांस्य जीते। वहीं, राष्ट्र आराधना मंच द्वारा खुदीराम बोस खेल परिसर, सुदामडीह में आयोजित अंतर्विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता में 10वीं की पूजा कुमारी ने द्वितीय पुरस्कार 5,100 रुपये, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र प्राप्त किया। कक्षा 9वीं की प्रगति रानी, 10वीं के राहुल कुमार और दिव्यांश राय को सांत्वना पुरस्कार 1,000 रुपए व प्रमाण पत्र मिला। इसके अलावा, रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज की ऑनलाइन 'आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता' में विद्यालय के 34 विद्यार्थियों को उनके नव...