देवघर, मार्च 22 -- देवघर, प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में रविवार को जल महोत्सव कार्यक्रम के तहत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पानी की बर्बादी को रोकने के लिए सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना था। विश्व जल दिवस को लेकर डीडीसी पीयूष सिन्हा, विभिन्न प्रखंडो के बीडीओ, पंचायतों के मुखिया, जल सहिया ने अपने अनुभवों को साझा किया। इसके साथ ही उपस्थित सभी पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया, मास्टर जल सहिया, जल सहिया एवं कर्मियों को डीसी ने जल शपथ दिलाई। ताकि सभी जल संरक्षण की दिशा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मौके पर डीसी ने कहा कि पानी के बिना जीवन की कल्पना करना अंसभव है और इसके मह...