श्रावस्ती, जून 19 -- श्रावस्ती, जमुनहा,संवाददाता। तीन अलग अलग दुर्घटनाओं में दम्पति समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीररूप से घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बहराइच जिले के ग्राम कदियापुर निवासी पृथ्वी (25) गुरुवार शाम बाइक से तुलसीपुर की तरफ आ था। तभी तुलसीपुर-रिसिया मार्ग पर बरगदिया चौराहे पर वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक अनियंत्रित कोकर मार्ग पर पलट गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यह भी पढ़ें- विद्युत पोल से टकराई बाइक, दो सवार गंभीरदुर्घटनाएँ इसी तरह से सोनवा क्षेत्र के ग्राम चंद्रखा बुजुर्ग निवासी चौधरी (45) शुक्रवार को बाइक से भिनगा आ रहे थे। इस दौरान बाइक पर उनकी पत्नी नीता (40) भी थीं। भिनगा-बहराइच मार्ग पर खरगौरा मोड़ पर सामने से आ र...