हाजीपुर, दिसम्बर 9 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस ने 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह जानकारी एसपी ललित मोहन शर्मा ने मंगलवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास मामले में 04, आर्म्स एक्ट मामले में 03, वारंट मामले में 07 एवं उत्पाद अधिनियम मामले में 10 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने 30 कुर्की वारंट को निष्पादन किया। विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाने एवं ओपी की पुलिस ने 57 हजार 05 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस, 02 मोबाइल बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...