हाजीपुर, मार्च 6 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से 12 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट मामले में 04,हत्या के प्रयास मामले में 02, वारंट मामले में 02 एवं उत्पाद अधिनियम मामले में 04 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं 193.5 लीटर देसी शराब शराब एवं 254.04 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर 81 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से दो जिंदा कारतूस एक खोखा,चार बाइक बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...