कटिहार, मार्च 6 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने छापेमारी कर मंगलवार को पिछले 24 घंटे में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि थानों में दर्ज विभिन्न कांडों में 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई, जबकि अजमानतीय वारंट के नौ और जमानतीय वारंट के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के क्रम में शराब मामले में 11 अभियुक्तों को पकड़ा गया। आर्म्स एक्ट के एक मामले में भी एक गिरफ्तारी की गई। साथ ही पॉक्सो एक्ट के एक मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत 124 लीटर देसी शराब और 399.66 लीटर विदेशी शराब जब्त की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यातायात के नियमों को पाल...