पीलीभीत, अप्रैल 19 -- जिले के विभिन्न थानों से सम्बंधित वादों के क्षेत्राधिकार जनपद न्यायाधीश से विचार विमर्श के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बदल दिए हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि थाना हजारा से सम्बंधित समस्त पुलिस चालानी एवं परिवाद वादों की सुनवाई एवं निस्तारण का क्षेत्राधिकार न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी न्यायिक मजिस्ट्रेट से रिकाल कर तथा थाना पूरनपुर के समस्त परिवाद न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से रिकाल कर न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट नम्बर एक/ न्यायिक मजिस्ट्रेट को प्रदान किया गया है। थाना करेली से सम्बंधित समस्त पुलिस चालानी एवं परिवाद वादों की सुनवाई एवं निस्तारण का क्षेत्राधिकार न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफटीसी/अपर मुख्य न्यायिक ...