विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाकपा ने किया प्रदर्शन
गढ़वा, जून 24 -- रमना, प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की रमना अंचल कमेटी ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को बीडीओ को मांग पत्र सौंपा। पार्टी नेताओं ने कहा कि लंबे समय से कई बुनियादी समस्याएं लंबित हैं। उससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सौंपे गए मांग पत्र में क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए आवश्यक कदम उठाने, खराब पड़े चापाकलों एवं जलमीनारों की मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था सुचारू करने तथा किसानों को रियायती दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उसके अलावा कोरगा गांव में भूदान और गैरमजरुआ भूमि पर बसे लोगों को स्वामित्व अधिकार प्रदान करने की मांग भी उठाई गई।
समस्याओं का समाधान भाकपा नेताओं ने सुनील मुखर्जी नगर स्थित बगया-तलया नाला पर चेकडैम निर्माण कराने, मुसहर टोला में रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.