बाराबंकी, फरवरी 17 -- बाराबंकी। उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के तत्वावधान में 17 से 19 फरवरी तक देवा रोड स्थित गांधी भवन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी चिन्तन शिविर शुरू हुआ। मंगलवार से शुरू हुए इस शिविर का उद्घाटन लोकतंत्र रक्षक सेनानी राजनाथ शर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनकवि, लेखक एवं लोकतंत्र सेनानी धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने बताया कि यह चिन्तन शिविर देश की दशा और दिशा पर केंद्रित होगा। यह शिविर तीन दिनों तक चलेगा। इस शिविर में प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों से लोकतंत्र रक्षक सेनानी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसके अर्न्तगत कई चरणों में बैठक आयोजित होगी। प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने बताया कि पहले दिन अं...