नोएडा, दिसम्बर 5 -- नोएडा। जोन की पुलिस ने विभिन्न जगहों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सूचना के आधार पर सेक्टर 55 के पास से सौरभ पांडे को दबोचा। उसके पास से पुलिस ने 620 ग्राम गांजा बरामद किया। वहीं फेज वन थाने की पुलिस ने हेमंत सिंह को सेक्टर सात से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 108 पाऊच देशी शराब बरामद हुई । एक अन्य मामले में फेज वन थाना पुलिस ने ही सेक्टर छह से आकाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने 107 पाउच देशी शराब बरामद की। फेज वन पुलिस ने ही थानाक्षेत्र से नेताई सरकार को गिरफ्तार कर इसके पास से गांजा तथा चोरी का एक ई रिक्शा बरामद किया ।थाना सेक्टर 126 पुलिस ने भी सूचना के आधार पर जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है। जीतू के पास से पुलिस ने एक किलो 190 ग्राम गा...