जहानाबाद, मार्च 7 -- रतनी, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर शकूराबाद थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य अपराधियों वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शकूराबाद थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों से फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शकूराबाद थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शकूराबाद बाजार निवासी वारंटी लाला चौधरी, कुरहारी गांव निवासी बंटी वर्मा उर्फ लव कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं सेसम्बा से पवन मिश्रा एवं फौलादपुर गांव निवासी अब्बास कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था। सभी चारों वारंटियों से पूछताछ के उपरांत जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...