जहानाबाद, मार्च 19 -- रतनी, निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर शकूराबाद थाना एवं परसबिगहा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य अपराधियों वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शकूराबाद थाने की पुलिस ने चिरैयाटांड़ गांव से फरार चल रहे एससी एसटी एक्ट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुरहारा गांव से हत्या के प्रयास का आरोपी रजनीश कुमार एवं मेवा बाजार से जीतु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। परसबिगहा थाने की पुलिस ने तिताई बिगहा गांव अजीत कुमार को वारंटी धन्नजय कुमार को नौख, एवं वालेश्वर यादव एवं जगदीश यादव को नौख टोला दरबारी बिगहा गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी लोगों से पूछताछ के उपरांत जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.