अंबेडकर नगर, मार्च 27 -- अम्बेडकरनगर। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न गड़बड़ियों में 98 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही तीन वाहन चालकों से 2600 रुपये का शमन शुल्क भी जमा कराया गया। यातायात प्रभारी जेबी यादव ने बताया कि बीते एक मार्च से अब तक चलाए गए अभियान में 1921 वाहनों का चालान करने के साथ ही 42 वाहन चालकों से 35700 रुपये का शमन शुल्क जमा कराया जा चुका है। 14 वाहनों को सीज किया गया है। बताया कि आगे भी इसी तरह से अभियान चलता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...