गढ़वा, मार्च 27 -- मेराल। रामनवमी के अवसर पर विभिन्न गांवों में राम भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। उसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। मां शायर देवी मंदिर के प्रांगण में भी महाभंडारे का आयोजन किया गया था। उसके साथ ही मुड़ल टोला में नव युवक फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में भंडारा आयोजित किया गया था। उसका उद्घाटन प्रमुख दीपमाला कुमारी, थाना प्रभारी विष्णु कांत, भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन सहित अन्य लोगों ने फीता काटकर किया। उक्त अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने नव युवक फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष धंनजय चौधरी को तलवार भेंट किया। उसके साथ ही भंडारा में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में सचिव कमलेश चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, बिनोद चौधरी, बीरेन्द्र चौधरी, सुदर...