गोरखपुर, जुलाई 24 -- गोरखपुर। खेल निदेशालय के निर्देशानुसार, सिविल सर्विसेज के लिए विभिन्न खेलों की जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल की तिथि जारी कर दी गई है। शुक्रवार को आर एस ओ राजेश कुमार सोनकर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 6 अगस्त व मंडलीय ट्रायल 12 एवं 13 अगस्त, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत टेनिस, बॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, शतरंज, कबड्डी, कैरम सहित अन्य के ट्रायल रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगे। वहीं, हॉकी व फुटबॉल के ट्रायल वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर लिए जाएंगे। इसके अलावा, एथेलेटिक्स के ट्रायल महंथ अवेद्यनाथ जी स्पोर्ट्स स्टेडियम जंगल कौड़िया में लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यलय से संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...