मुंगेर, अप्रैल 12 -- मुंगेर। पोल शिफ्टिंग एवं मेंटेनेंस कार्य के कारण आज पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे बजे तक शहर के विभिन्न 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब डिवीजन, मुंगेर के सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि, चंडीस्थान, टाउन (नंदलालपुर पीएसएस) तथा टीवी टावर फीडर से जुड़े क्षेत्र में उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। इन फीडरों से जुड़े प्रभावित क्षेत्रों में श्यामपुर, चंडीस्थान, चौखंडी, माधोपुर, हाजीशुभान, बीआरएम कॉलेज रोड, रायसर, चुरम्बा, बभनगामा, चकासिम, मिन्नत नगर, शुजावलपुर, बेनीगीर, सदर ब्लॉक बाकरपुर आदि क्षेत्र शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...