जामताड़ा, जनवरी 31 -- विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीसी के निर्देश पर शनिवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर सभागार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त गठित सभी कोषांगों के वरीय, नोडल सहित प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीओ अनंत कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका पंकज कुमार रवि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एसडीओ ने सभी को प्रशिक्षण से जुड़े सभी बिंदुओं पर ध्यानपूर्वक जानकारी लेने का निर्देश दिया, ताकि निर्वाचन कार्य को सुगमता एवं त्रुटिरहित संपन्न कराया जा सके। वहीं प्रशिक्षण कोषांग के वरीय प्रभ...