समस्तीपुर, मार्च 20 -- मोहिउद्दीननगर, निसं। मोहिउद्दीननगर थाना मे विभिन्न कांडो के आरोपित को पुलिस एक अभियान चलाकर चार लोगो को गिरफ्तार किया है। जिसमे रमैया निवासी प्रहलादी राय पिता सरयुग राय, चकाशीम चौक के सुरेश चौधरी पिता रामचंद्र चौधरी, सिवैसिहपुर के रामजतन पासवान पिता उमाशंकर पासवान एवं हरैल गांव के अनिल पासवान पिता कामेश्वर पासवान का नाम शामिल है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...