समस्तीपुर, जनवरी 6 -- वारिसनगर। मथुरापुर व वारिस नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक फरारी आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मथुरापुर में दरोगा राजू प्रसाद यादव ने पुलिस के साथ छापेमारी कर फरार चल रहे आरोपी मोनू कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, वारिसनगर थाना क्षेत्र में दरोगा ब्यूटी रानी ने गुप्त सूचना के आधार पर सतमलपुर गांव से तीन नशेबाजों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश राज, सुजीत कुमार एवं पंकज कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.