मुंगेर, जून 26 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।मातमी पर्व मोहर्रम को लेकर प्रखंड के शहर और ग्रामीण क्षेत्र के मुस्लिम मोहल्लों के विभिन्न अखाड़ों से गुरुवार की सुबह नवमी का जुलूस निकाला गया। जुलूस विभिन्न मोहल्लों से निकलकर शहर के मुख्य बाज़ार से गुजरते हुए हाट स्थित इमामबाड़ा पहुंचा। नारे तकबीर, अल्लाह हू अकबर, या हसन, या हुसैन के धार्मिक नारों के बीच बच्चे-बूढ़े, युवाओ ने पारंपरिक हथियारों से खूब करतब दिखाया। छोट-छोटे बच्चे भी तलवार और लाठियों के करतब दिखाया। जुलूस में मुख्य रूप से रौशन नगर, शेख टोला, मोमिन टोला, हयात नगर, मंसूर नगर, छोटी मस्जिद विषहरी स्थान, खाजेचक, मुढ़ेरी, बोखरा, तिलवरिया, दरियापुर आदि जगहों से नवमी का जुलूस निकाला गया। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर विभिन्न अखाड़ों ने निकाला नवमी जुलूस जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस रही। मु...